Sherni Ka Video: शेरनी के झुंड ने शख्स को ऐसे दबोचा, नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 11:35 AM IST

Sherni Ka Viral Video: एक शख्स शेरनियों के बाड़े में घुस गया। इसके बाद शेरनियों ने शख्स का ऐसा हाल किया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनियों के बाड़े में घुसा शख्स
  • शेरनियों ने शख्स की हालत खराब कर दी
  • नजारा देखकर चौंक गए लोग

Sherni Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको जानवरों के भी एक से एक अजीबोगरीब नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Lioness Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है। वाइल्ड लाइफ लवर्स इस तरह के वीडियो () को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शेरनियों का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, शेरनी के झुंड ने खतरनाक अंदाज में एक शख्स पर हमला कर दिया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Lioness Video

शेरनियों ने शख्स की हालत खराब कर दी, (Photo Credit- Instagram)

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ लड़के शेर के बाड़े में घुसे हुए हैं। तीन शेरनियां बाड़े में आराम फरमा रही हैं। तभी एक लड़का उनके करीब जाने की कोशिश करता है। लेकिन, अचानक एक शेरनी लड़के की ओर बढ़ती है और उसपर ताबड़तोड़ हमला करने लगती है। इसके बाद दो और शेरनी लड़के की ओर बढ़ती है और उसपर हमला करने लगती है। जिस तरह शेरनी के झुंड शख्स पर हमला करती है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे शख्स का बचना मुश्किल है। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। तो दिल थामकर आप भी इस खतरनाक वीडियो को देखें...

End of Feed