Vande Bharat Train में 16 साल के लड़के ने दिखाया AI टैलेंट, कांग्रेस नेता शशि थरूर भी रह गए दंग, देखें वायरल वीडियो

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) यात्रा के दौरान शशि थरूर (shashi tharoor) की मुलाकात एक 16 साल के AI टेक्की राउल जॉन अजू से हुई। दोनों के बीच AI और भारतीय भाषाओं में तकनीक के विकास पर प्रेरणादायक बातचीत हुई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस दौरान थरूर बच्चे के टैलेंट से काफी ज्यादा प्रभावित दिखे।

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) में हुई एक मुलाकात इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता और मशहूर लेखक शशि थरूर (shashi tharoor) ने अपनी हाल की ट्रेन यात्रा का एक खास अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। शशि थरूर ने बताया कि इस सफर के दौरान उनकी मुलाकात 16 साल के एक बेहद प्रतिभाशाली भारतीय छात्र राउल जॉन अजू से हुई, जो कम उम्र में ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI के क्षेत्र में लाजवाब और शानदार काम कर रहे हैं। थरूर ने अपने शोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो के साथ लिखा कि यह मुलाकात उनके लिए बहुत प्रेरणादायक रही।

​Vande Bharat Train Shashi Tharoor

Vande Bharat Train में 16 साल के लड़के ने शशि थरूर को दिखाया AI टैलेंट (फोटो: X/@ShashiTharoor)

उन्होंने बताया कि उनकी और राउल की बातचीत AI की भविष्य की संभावनाओं, उसकी सीमाओं और भारत जैसे विविध देश में स्थानीय भाषाओं के महत्व पर केंद्रित रही। राउल और उनकी टीम भारतीय भाषाओं में आवाज पहचान और प्रोसेसिंग सिस्टम तैयार कर रही है, ताकि तकनीक ज्यादा लोगों तक पहुंचे और भाषा कभी बाधा न बने। थरूर ने खुशी जताई कि इतनी कम उम्र में राउल और उसके साथी मलयालम, हिंदी और उर्दू जैसी भाषाओं में शानदार काम कर रहे हैं।

End of Feed