शार्क के बीच घुटनों पर बैठा शख्स, पानी के अंदर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, तस्वीर Social Media पर वायरल

शार्क के बीच स्कूबा डाइविंग के दौरान जेम्स वॉश ने अपनी प्रेमिका पेज कुक को शादी के लिए प्रपोज किया। पानी के अंदर हुए इस अनोखे प्रपोजल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आमतौर पर लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए खूबसूरत जगह, मोमबत्ती की रोशनी या किसी खास डिनर का प्लान बनाते हैं लेकिन इंग्लैंड के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऐसी जगह चुनी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसने शार्क से भरे पानी के टैंक के अंदर अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रपोजल रखा। इस अनोखे प्रपोजल की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त खूब वायरल हो रही है।

shark diving underwater proposal Viral Photo on social media

प्रपोजल की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल (Facebook/@Skegness Aquarium)

पानी और शार्क के बीच मिला अनोखा प्रपोजल

इस खास प्रपोजल पाने वाली महिला का नाम पेज कुक है। जिसके बॉयफ्रेंड जेम्स वॉश ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में उन्हें प्रपोज किया। यह कपल इंग्लैंड के लिंकनशायर में स्केगनेस एक्वेरियम पहुंचा था। जहां दोनों शार्क के साथ स्कूबा डाइविंग करने वाले थे। पेज को शार्क बेहद पसंद हैं, इसलिए जेम्स ने सोचा कि अगर उन्हें प्रपोज करना है तो इससे खास जगह शायद ही कोई और होगी। जेम्स ने इस सरप्राइज की तैयारी पहले से कर रखी थी। उन्होंने एक्वेरियम के स्टाफ से संपर्क किया और अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में बताया। स्टाफ ने भी जेम्स का पूरा साथ दिया। यहां तक कि प्रपोजल के लिए एक खास साइन भी तैयार किया गया, जिस पर लिखा था, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”

End of Feed