Video: मेट्रो में शख्स ने महिला के कमर पर रख दिया हाथ, नाराज सहेली ने जमकर किया क्लेश

Delhi Metro Fight: दिल्ली मेट्रो में हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। भीड़भाड़ के चलते ये यात्रा महिलाओं के लिए कभी-कभी डरावनी हो जाती है। दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के साथ छेड़खानी के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

Delhi Metro Fight Video: महिला सुरक्षा का मुद्दा हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इतने मुहिम और चौकन्ने होने के बाद भी महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। हालिया मामला दिल्ली मेट्रो का है, जहां एक शख्स ने दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही एक महिला के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। महिला की दोस्त ने उसकी इस हरकत को देख लिया, जिसके बाद उस महिला की दोस्त ने मेट्रो में जमकर वबाल काटा। उसने शख्स को फटकार लगाते हुए जोर का एक तमाचा भी रसीद दिया। मेट्रो की यह पूरी घटना इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

End of Feed