Taj Mahal के सामने काला ताजमहल बनवाने वाले थे शाहजहां! इस वजह से ड्रॉप कर दिया था आइडिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 15, 2022, 06:59 PM IST

Black Taj Mahal: क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के सामने एक और ताजमहल बनने वाला था। जब आगरा में सफेद ताजमहल का निर्माण हो गया तो मुगल सम्राट शाहजहां ने उसी के सामने एक और ताजमहल बनवाने के बारे में सोचा। यह काफी भव्य बनने वाला था। इसकी डिजाइन हूबहू ताजमहल के जैसी होने वाली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी सरकार की वेबसाइट में है काले ताजमहल का जिक्र
  • ताजमहल के सामने बनना था काला ताजमहल
  • हूबहू ताजमहल के जैसी होने वाली थी इसकी डिजाइन

Black Taj Mahal: 'ताजमहल' को यूं ही दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक नहीं माना गया है। ताजमहल की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। हर कोई एक बार मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार जरूर करना चाहता है। क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के सामने एक और ताजमहल बनने वाला था। अगर बनता तो यह ताजमहल काले रंग का बनता और इसे काला ताजमहल कहा जाता। इतिहास के पन्नों में इस काले ताजमहल का जिक्र मिलता है।

tajmahal

काला ताजमहल (TOI)

शाहजहां बनवाना चाहते थे काला ताजमहल!

End of Feed