Seema Haider Dance Video: टीवी हो या सोशल मीडिया.. हर ओर सिर्फ सीमा हैदर ही छाई हुई हैं। गदर फिल्म जैसी कहानी को दर्शाती इनकी जिंदगानी इन दिनों सभी के जुबान पर है। पाकिस्तान छोड़ दो देशों की सीमा पारकर सीमा उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर रहने लगी है। ऐसे में जितनी चर्चा सीमा के पाकिस्तान से आकर भारत में रहने की हो रही है, उतनी ही चर्चा उसके वीडियोज की भी हो रही है। इन दिनों चंद्रयान-3 के बाद अगर किसी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो वह सीमा हैदर ही है।
सीमा हैदर का डांस वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)
ऐसे में सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का तड़कता-भड़कता सा अंदाज देखने को मिला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा ने अपने ससुराल में जमकर डांस किया है। इस डांस को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे वह कोई अंचल से आई हो। ऐसे में उसका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स भी सीमा के इस डांस वीडियो पर काफी चुटकियां ले रहे हैं।
सीमा हैदर का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सनातन धर्म में स्वागत पाकिस्तान से आई सीमा भौजाई का। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है सीमा भौजाई पर भारत का पूरा रंग चढ़ गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
