Shocking Video in Hindi: इन दिनों हर ओर बारिश की चर्चा की जा रही है। कहीं जल तांडव हो रहा है तो कहीं भू-स्खलन। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरते हुए दिख रही है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बिजली से दूसरी बनाना ही पसंद करेंगे। और हां, एक बात तो बताना भूल ही गए, ये वीडियो इतना खतरनाक है कि नजदीक से देखने वालों की तो आंखें भी जा सकती है और कुछ को तो हॉर्ट अटैक भी आ सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इतना खौफनाक मंजर नजर आ रहा है, जिसे आपने कभी न तो महसूस किया होगा और न ही कभी ऐसा कुछ देखा होगा। ऐसे में इसे जो भी यूजर देख रहा है, वो दहल जा रहा है। इस वीडियो में आपको साफ-साफ नजर आएगा कि हाईवे पर चल रही एक गाड़ी पर बिजली गिरती है और फिर चंद सेकंड में गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगती है।
गाड़ी पर गिरती आसमानी बिजली का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे आसमानी मौत का तांडव कहते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद तो कड़कती बिजली में गाड़ी से तौबा करना पड़ेगा। इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
