कैसे होते हैं सऊदी अरब के फ्लैट? हिंदुस्तानी महिला ने बताया कितना होता है भारत के घरों से अलग

आपने फिल्मों या फिर सोशल मीडिया पर यह जरूर देखा होगा कि विदेश के घर हमारे देश से काफी अलग होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सऊदी अरब में बने फ्लैट्स भारत से कितने अलग हैं? इसी बारे में एक महिला ने इस वायरल वीडियो में बताया है।

भारत के कई लोग अपने परिवार के साथ देश के बाहर विभिन्न देशों में रहते हैं, जहां वे अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और वहीं पर सेटल हो चुके हैं। ऐसी ही सऊदी अरब में रह रही एक महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सऊदी अरब में बनाए गए फ्लैट्स की तुलना भारत के फ्लैट्स से करते हुए नजर आ रही है। साथ ही, वह वहां के फ्लैट्स के कल्चर के बारे में भी बता रही है।

महिला ने बताया सऊदी अरब के फ्लैट्स का हाल

महिला ने बताया सऊदी अरब के फ्लैट्स का हाल (instagram/@saud.i6500)

कभी नहीं जाती लाइट्स

वीडियो में आप महिला को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि सऊदी अरब में बने फ्लैट्स में कभी लाइट नहीं जाती। यानी वहां 24 घंटे बिजली की सुविधा रहती है। साथ ही इन फ्लैट्स में इतनी सफाई रहती है कि आपको वहां के फ्लैट्स में ना कोई जाला देखने को मिलेगा ना ही कभी आपको कोई छिपकली दिखेगी। इसके अलावा सऊदी अरब के फ्लैट्स में कोई बालकनी नहीं होती। हालांकि महिला ने यह भी बताया कि कुछ नए फ्लैट्स में भले ही बालकनी बनी होंगी, लेकिन पुराने फ्लैट्स में तो बालकनी बिल्कुल भी नहीं हैं। यानी सऊदी अरब के अधिकतर फ्लैट्स में बालकनी नहीं होतीं।

End of Feed