सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु बेहद शांत अंदाज में जंगली भालुओं के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में साधु उन भालुओं को खाना खिलाते दिखाई देते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भालू भी उनके आसपास बिल्कुल शांत नजर आ रहे हैं।
भालुओं के साथ खाना शेयर करते हुए साधु (X/@Rainmaker1973)
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ बताया गया कि भारत में एक व्यक्ति स्लॉथ भालुओं के साथ शांति से खाना साझा करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे देखने वाले लोग हैरान हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें
साधु के पास बेखौफ पहुंचे भालू
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो स्लॉथ भालू साधु के पास आते हैं और उनके द्वारा दिए गए खाने को आराम से खाते हैं। साधु भी बिना घबराए उन्हें खुद अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साधु के चेहरे पर डर की जगह शांति और सहजता दिखाई दे रही है।
वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान
इस वीडियो (Video) को देखकर कई लोगों ने साधु और भालुओं के बीच दिख रही बॉन्डिंग की तारीफ की। कुछ लोगों ने इसे इंसान और प्रकृति के बीच खूबसूरत रिश्ता बताया, तो कुछ ने साधु की शांति और धैर्य की तारीफ की। कई कमेंट्स में लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी अपनी बातें लिखीं। हालांकि, यह वीडियो जितना खूबसूरत दिखाई देता है, उतना ही जरूरी है कि इसे देखकर लोग जंगली जानवरों के करीब जाने की कोशिश न करें। स्लॉथ भालू जंगली और ताकतवर जानवर होते हैं और उनके व्यवहार का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
