Saanp Ka Video:बच्चे से लिपटकर बैठा था विशालकाय सांप, फिर जो हुआ वो तो सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 23, 2023, 03:57 PM IST

Snake Viral Video: एक विशालकाय सांप बच्चे से आकर लिपट गया और फिर दोनों इस तरह मस्ती करने लगे, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे से आकर लिपट गया सांप
  • दोनों जमकर करने लगे मस्ती
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saanp Ka Viral Video: सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई लोग तो सांप (Snake Video) को देखते ही भाग खड़े होते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सांप के साथ मस्ती करते रहते हैं और उनके साथ जमकर मजे लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको सांप के कई मजेदार-मजेदार वीडियो (Snake Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इतना ही नहीं पूरा नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Snake Video

सांप और बच्चे की मस्ती, (Photo Credit- Instagram)

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। इतना ही नहीं बच्चे हर चीज से बेखौफ होते हैं। तभी तो इस वायरल वीडियो में एक बच्चा सांप के साथ बेखौफ होकर बैठा हुआ है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं मासूम बच्चा आराम से बैठा हुआ है। वहीं, एक विशालकाय सांप आकर उससे लिपट जाता है। हैरानी की बात ये है कि बच्चे को बिल्कुल ही डर नहीं लग रहा है और वो भी सांप के साथ मस्ती करने लगता है। इतना ही नहीं सांप भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।

End of Feed