Saand Ka Video: स्कूटी पर बैठी थी लड़कियां, अचानक सांड ने उठाकर पटका, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 2, 2023, 11:20 AM IST

Saand Ka Viral Video: दो लड़कियां आराम से स्कूटी पर बैठी थीं। अचानक पीछे से सांड ने उनपर हमला कर दिया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड़ ने लड़कियों पर हमला किया
  • नजारा देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया चौंकाने वाला वीडियो

Saand Ka Hamla Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक सांड (Bull Video) ने सरेआम सड़क पर ऐसा बवाल काटा, जिसे देखकर लोग थर्रा गए। सांड ने जिस तरह लड़कियों पर हमला किया और उनकी जो हालत हुई उसे देखकर लोग दंग रह गए।

bull Video

सांड ने किया जोरदार हमला, (Photo Credit- Instagram)

सांड (Bull Attack Video) का व्यवहार काफी खतरनाक होता है। क्योंकि, वो कब, कहां किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो सांड इस तरह हमला करता है, जिससे लोगों में हड़कंप मच जाता है। लिहाजा, सांड को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं या उनसे दूरी बना लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में सांड ने जो किया उसे देखकर आप सकते में आ जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक भीड़ भाड़ वाली सड़क पर सांड घूम रहा है। वहीं, सड़क किनारे स्कूटी पर दो लड़कियां बैठी हुई हैं। अचानक सांड उनके पास पहुंच जाता है और दोनों को खतरनाक अंदाज में उठाकर पटक देता है। जिस तरह से सांड लड़कियों पर हमला करता है उसे देखकर लोग शॉक्ड रह गए।

End of Feed