क्यों इंडियन लड़के आते हैं सबसे ज्यादा पसंद, रूसी महिला ने खुद किया खुलासा, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से संबंधित कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों रूसी महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बताती है कि आखिर क्यों क्यों इंडियन लड़के सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।

सोशल मीडिया पर आपने वैसे तो पति-पत्नी से संबंधित कई वीडियो देखे होंगे। पर क्या ऐसा वीडियो देखा है जिसमें एक रूसी महिला यह बता रही हो कि आखिर क्यों इंडियन लड़के सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उसने अपनी इस वीडियो में एक नहीं बल्कि तीन-तीन कारण दिए हैं। पहला कारण देते हुए उसने बताया कि उनके पति हमेशा उसके लिए स्वादिष्ट खाना पकाते हैं।

Viral video1

क्यों इंडियन लड़के आते हैं सबसे ज्यादा पसंद(Instagram/ ksyu.chawra)

ये हैं दूसरे कारण

दूसरे कारण देते हुए उसने बताया कि सुन्दर बच्चे पैदा करता है। तीसरा और आखिरी कारण देते हुए कहा कि वह हमेशा मेरा ख्याल रखता है और मुझसे प्यार करता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ksyu.chawra नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। महिला ने वीडियो पोस्ट करने के बाद कैप्शन में लिखा है: 'दुनिया के सबसे अच्छे पति, मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

End of Feed