Viral Video: भारत आई रूसी महिला हुई हैरान, जो सुना था उससे बिल्कुल अलग निकली सच्चाई

एक रूसी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि भारत पहली बार आई थी और यहां घूमने के बाद जो कुछ भी उसने कहा वह सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

भारत के बारे में दुनिया भर में कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कुछ लोग इसे बहुत खूबसूरत और मेहमाननवाज देश कहते हैं, तो कुछ लोग यहां आने से पहले सावधान रहने की सलाह देते हैं। लेकिन हाल ही में एक रूसी महिला जिनका नाम एना (Anna) है, उनका अनुभव लोगों की कही-सुनी बातों से बिल्कुल अलग निकला। एना ने अपने भारत भ्रमण के दौरान हुए अनुभवों को एक वीडियो के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

russian woman india experience viral video

भारत घूमने आई रूसी महिला का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@_discovering_india_)

भारत भ्रमण के दौरान सुखद पलों को वीडियो में दिखाया

बता दें कि एना भारत घूमने आई थीं और उन्होंने अपने सफर के कई छोटे-छोटे पलों को जोड़कर एक वीडियो में दिखाया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में वह भारत के अलग-अलग शहरों में घूमती हुई नजर आ रही हैं। इन शहरों में घूमते वक्त वे लोगों से मिलती-जुलती और यहां की जिंदगी को करीब से समझने की कोशिश कर रही हैं।

End of Feed