Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रूसी लड़की ने बॉर्डर फिल्म के गाने पर काफी मजेदार डांस किया है। इस डांस को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
घर कब आओगे गाने पर रूसी महिला का डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)
ये तो हम सब जानते हैं हाल ही में बॉर्डर- 2 फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया और फिल्म को लोगों से काफी प्यार भी मिला। इतना ही नहीं फिल्म के गाने भी हिट हुए हैं, खासकर 'घर कब आओगे'। इस गाने को देश-विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। लोग इस गाने को गुनगुना भी रहे हैं और इस पर वीडियो भी बना रहे हैं। इसी कड़ी में एक रूसी महिला ने भी घर कब आओगे पर मजेदार अंदाज में डांस किया। आलम ये है कि यह डांस वीडियो लोगों के बीच वायरल हो गया और यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो...
रूसी लड़की ने मचाया धमाल
इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि यूजर्स इस डांस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग भारत मात की जय का नारे भी लगा रहे हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
