Video: रूसी दुल्हन ने अपनाई भारतीय परंपरा, सुर्ख लाल जोड़े में लगी बेहद ही खूबसूरत, देसी लुक पर फिदा हुए लोग

रूसी दुल्हन ने भारतीय शादी की परंपराओं को दिल से अपनाया। लाल जोड़े में खूबसूरत सी इस दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक रूसी दुल्हन को भारतीय शादी की परंपराओं को पूरे दिल से अपनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन भारतीय पारंपरिक लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है। साथ ही इस दुल्हन ने सिर्फ कपड़े ही नहीं पहने बल्कि भारतीय रीति-रिवाजों को पूरे शिद्दत के साथ निभाया।

viral video of russian bride indian wedding traditions

भारतीय पारंपरिक परिधान में रूसी दुल्हन (Instagram/@vinayshaarma)

ये भी पढ़ें:

रूसी दुल्हन ने अपनाया भारतीय परंपरा

आजकल जहां भारत के कई लोग शादियों में पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं, वहीं इस रूसी दुल्हन ने भारत के रीति-रिवाज को पूरे दिल से अपनाया। जहां आज कल भारत की लड़कियां अपनी शादी में हल्के रंग और मॉडर्न स्टाइल वाले भारी-भरकम गाउन को पसंद कर रही हैं, वहीं इस दुल्हन ने पारंपरिक लाल रंग के लहंगा पहनकर यह साबित कर दिया कि उसने पूरे दिल से भारत की परंपराओं को अपनाया है।

End of Feed