Delhi Metro की ड्राइवरलेस ट्रेन देख हैरान हुई रशियन ब्लॉगर, तारीफ कर बोली-‘मॉस्को से कम नहीं, शायद उससे भी बेहतर’

रशियन ब्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन में सफर कर इसकी जमकर तारीफ की। ड्राइवरलेस मेट्रो देखकर वह हैरान रह गईं और इसे मॉस्को मेट्रो से कम नहीं, बल्कि शायद बेहतर बताया।

भारत की तरक्की और यहां की आधुनिक सुविधाओं की तारीफ जब कोई विदेशी करता है तो लोगों को खुशी जरूर होती है। अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी पर्यटक दिल्ली मेट्रो की तारीफ करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की तुलना मॉस्को मेट्रो से कर दी है। हालांकि उनका यह वीडियो पुराना है लेकिन यह सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर दूसरे यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

russian blogger praises delhi metro Viral Video

रशियन ब्लॉगर ने की दिल्ली मेट्रो की तारीफ (Instagram/@an.leman)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मॉस्को मेट्रो से हुई Delhi Metro की तुलना

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक रूसी टूरिस्ट और ब्लॉगर दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन में सफर करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें नेहरू प्लेस जाना था और इसके लिए उन्होंने मेट्रो का सहारा लिया। सफर के दौरान वह दिल्ली मेट्रो की सुविधाओं को देखकर काफी इम्प्रेस नजर आती हैं। वीडियो में वह दिल्ली मेट्रो के ड्राइवरलेस सिस्टम को देखकर हैरानी जताती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारत में मेट्रो बिना ड्राइवर के कैसे चल रही है। इसके बाद वह दिल्ली मेट्रो की तुलना मॉस्को मेट्रो से करते हुए इसकी जमकर तारीफ करती हैं।

End of Feed