Memes on Britain New PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं, ये एक ऐतिहासिक घटना है, वहीं ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ट्विटर पर लोग पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी बधाइयां दे रहे हैं, आप कहेंगे ऐसा क्यों तो खुद ही जानिए सारा माजरा...
ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं, उनपर और आशीष नेहरा पर तमाम मीम्स बन रहे हैं
निवर्तमान पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सोमवार को सुनक ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के तौर पर चुना गया वे ब्रिटेन के पीएम बनने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं।
ऋषि सुनक पर कई मीम्स बन रहे हैं साथ ही इंडियन क्रिकेटर आशीष नेहरा (Indian Cricketer ashish nehra)को भी बधाई दी जा रही है, दरअसल एक जैसा लुक और कद-काठी होने की वजह से लोग इसे लेकर मजा ले रहे हैं, और मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।
दरअसल, दोनों ऋषि सुनक और आशीष नेहरा लगभग एक जैसे दिखते हैं वहीं, कद-काठी भी एक जैसी ही है, लोग कह रहे हैं कि दोनों भाई हैं और कभी कुंभ के मेले में बिछड़ गए थे
#RishiSunak with #ViratKohli ❣️ t.co/6IICYVwuxK
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
देखें ऋषि सुनक और आशीष नेहर पर कुछ ऐसे ही मीम्स (Memes)-
Congratulations Ashish Nehra ji ❤️#ipl2022 bhi Jeet Gaye aab UK pr Raaj sahi hai 🤌😂#RishiSunak t.co/ReDU9XKPWS
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
Rishi Sunak and Ashish Nehra seem to be brothers who were estranged in Kumbh Ka Mela.#Rumor😜😆 t.co/rMSrFOZb3r
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
Congratulations India. Ashish Nehra is the new PM of UK. Here is picture, he is telling PM modi how to swing the… t.co/wJqI4szvbZ
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
#RishiSunak dances after becoming Prime Minister of United Kingdom. t.co/61MyF1MQgH
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
#RishiSunak t.co/GOqPkM6qk4
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
सुनक ने औपचारिक रूप से ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उनके पूर्ववर्ती द्वारा की गई कुछ "गलतियों" को दुरुस्त करने के लिए चुना गया है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि "आर्थिक स्थिरता और भरोसा बहाल करना" उनकी सरकार के एजेंडे के केंद्र में होगा। सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें दिवाली के दिन निर्विरोध कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था।
सुनक पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने कहा कि वह देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट का सामना सहानुभूतिपूर्ण तरीके से करेंगे और एक 'ईमानदार, पेशेवर तथा जवाबदेह' सरकार का नेतृत्व करेंगे।सुनक ने कहा कि उन्हें उनकी पूर्ववर्ती लिज ट्रस द्वारा की गई "गलतियों को दुरुस्त करने" के लिए कंजर्वेटिव पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने कहा, 'वह काम तुरंत शुरू किया जा रहा है।'
