कल तक था करोड़पति बिजनेसमैन, आज Rapido ड्राइवर! इस शख्स की वायरल कहानी ने यूजर्स को रुलाया

एक Rapido बाइक राइड के दौरान शख्स ने उस ड्राइवर की जिंदगी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कभी करोड़ों का बिजनेस और आरामदायक जीवन जीने वाला आज का यह Rapido Driver कोविड के बाद अपना सब कुछ खो बैठा। आज वह Rapido चलाकर किसी तरह अपना घर चला रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Rapido Bike Driver की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। यह कहानी लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि जिंदगी किसके साथ कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। एक छोटी-सी बाइक राइड के दौरान सामने आई यह बात आज लाखों लोगों को भावुक कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @0xChiraag नाम के एक यूजर ने एक Rapido ड्राइवर की कहानी को पोस्ट किया है। जिसमें वह लिखते हैं कि उन्होंने Rapido से एक सामान्य बाइक बुक की थी। शुरुआत में बातचीत बिल्कुल रोजमर्रा जैसी थी।

Rapido Bike Driver Viral Story

कल तक था करोड़पति बिजनेसमैन, आज Rapido ड्राइवर (फोटो:एआई)

End of Feed