वायरल न्यूज़

Viral Video: अचानक डांस करने लगा पूरा जंगल, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2023, 10:59 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में छाया ये वीडियो किसी को भी हैरान करने देगा। वीडियो जंगल का है, जिसमें सारे पेड़ डांस करते हुए नजर आते हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ जंगल का अद्भुत नजारा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है जो आंखों को बड़ा सुकून देता है। उस नजारे को जितना देखें मन उतना ही ज्यादा देखने का करता है। अभी ठीक वैसे ही जबरदस्त नजारे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक घने जंगल का है, जिसमें सबकुछ ऐसे हिलता हुआ नजर आता है। मानो पूरा जंगल ही डांस कर रहा है। फ्रेम में ये अद्भुत नजारा बड़ा खूबसूरत लगता है। बैकग्राउंड से आ रहीं आवाजें इसे और भी ज्यादा सुंदर बनाती है।

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि जंगल में पेड़ एक-दूसरे से इतने सटे हुए हैं कि इंच भर भी जमीन नहीं दिखाई देती है। मगर ध्यान से देखेंगे कि देखेंगे तो दिमाग चकरा जाएगा, क्योंकि इसमें हर पेड़ ऐसे हलता हुआ नजर आता है, मानो पूरा जंगल ही डांस कर रहा है। वो पक्षी की आवाज के साथ लगातार इधर-उधर हिलता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अचानक डांस करते हुए जंगल का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर global_archaeology नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article