वायरल न्यूज़

Optical Illusion: धुरंधरों ने सिर पकड़ लिया और जीनियस भाग गए, मगर ये तस्वीर हल नहीं कर पाया कोई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2023, 07:01 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर बहुत सारे डॉगी से जुड़ी है, जिनमें एक डॉगी बिल्कुल अलग है।

Image

सोशल मीडिया में नजर के धोखे से जुड़ी बहुत खास तस्वीर वायरल हुई है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में एक डॉगी है अलग
  • मगर उसे खोजना नहीं है आसान
  • खोजने में छूट जाएंगे पसीने

Optical Illusion: सोशल मीडिया में नजर और दिमाग के टेस्ट से जुड़ी तस्वीरें खूब शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को आसानी से हल कर लिया गया, मगर कुछ तस्वीरों ने दिमाग की बत्ती गुल कर दी। ऐसी तस्वीरों को लंबे समय तक हल नहीं किया जा सका। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर धुरंधरों ने भी हार मान ली और जीनियस उल्ट पांव भाग खड़े हुए। वायरल तस्वीर दरअसल बहुत सारे डॉगी से जुड़ी है। तस्वीर में सिर्फ डॉगी के चेहरे नजर आते हैं।

एक डॉगी है बिल्कुल अलग

देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर असल में बहुत खास है। दरअसल तस्वीर में इकलौता ऐसा डॉगी है, जो बाकियों से बिल्कुल अलग है। जिसे खोजना बच्चों का खेल नहीं होने वाला है। उस डॉगी को खोजने के लिए बाज जैसी नजर और बिजली की रफ्तार से काम करने वाला दिमाग चाहिए। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको बताना है तस्वीर में खास डॉगी कहां छिपा है।

क्या खोज पाए अभी तक?

हालांकि अगर नहीं खोज पाएं हैं तो यहां इसका जवाब भी मिलेगा। दरअसल वो खास डॉगी नीचे से पहली लाइन में दाएं से तीसरा है। अब ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि डॉगी के कान का रंग दूसरे डॉगी से अलग है।

यहां देखिए रिजल्ट

Result

यहां देखिए रिजल्ट।

देख लिया ना सबसे अलग दिखने वाले डॉगी के कान का रंग दूसरों से बिल्कुल अलग है। मालूम हो कि इस तस्वीर को बड़ी तादाद में लोग हल नहीं कर पाए थे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article