Boy Kissing Video: पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें चलती बाइक या स्कूटी पर कपल रोमांस करते नजर आए हैं। ऐसे कई कपल्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। इसी क्रम में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो यूपी के रामपुर का है, जिसके बाद रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है।
रामपुर किसिंग वीडियो (ट्विटर)
रामपुर पुलिस ने दिया ऐसा निर्देश
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान सबसे पीछे बैठा युवक बीच में बैठे युवक को लिप टू लिप किस करने लगता है। तभी पीछे से आ रही एक कार में बैठे किसी शख्स ने दोनों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो शेयर करके शख्स ने रामपुर पुलिस को टैग भी किया। वहीं रामपुर पुलिस ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किये गये टवीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।' देखें वीडियो-
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चलती स्कूटी पर एक युवक एक युवती के साथ रोमांस करता नजर आया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। लड़के पर पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया था।
