Viral Video Today: राजस्थान में एक होश उड़ाने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छत पर रखे नीले ड्रम में रख दिया और खुद मकान मालिक के बेटे के साथ फरार हो गई। अब नीले ड्रम में छिपाई गई पति की लाश से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। बताया गया कि छत पर नीले ड्रम से बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की। इसमें एक पुरुष की लाश मिली।
छत पर रखे नीले ड्रम में शख्स की लाश मिलने इलाके में हड़कंप मच गया है। (photo/ gharkekalesh)
मकान मालिक के साथ फरार हुई पत्नी
स्थानीय लोगों के अनुसारमृतक किराए के मकान में रहता था। कहा गया कि उसकी पत्नी व मकान मालिक का बेटा मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं, जहां पुलिस ड्रम को खोलते हुए नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पति की हत्य की गई है। इस वारदात में पत्नी व मकान मालिक के बेटे का हाथ होने की बात सामने आई है।
यूट्यूब पर देखें वीडियो
पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर से अजीब सी गंध आ रही थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मालूम हो होश उड़ाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।
