सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि Blinkit डिलीवरी बॉय सिर्फ सामान पहुंचाने नहीं, बल्कि एक अजीब हालात में फंसे शख्स को बचाने के लिए पहुंचा है।
बालकनी में फंसे शख्स ने मदद के लिए Blinkit से बुलाया डिलीवरी बॉय (instagram/@mihteeor)
घर की बालकनी में फंसा युवक
यह वायरल वीडियो पुणे का बताया जा रहा है। जहां आप देख सकते है कि दिखाया गया है कि एक युवक अपने दोस्त के साथ गलती से अपनी ही बालकनी में बंद हो गया। उस वक्त घर में उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे। दरवाजा बंद था और अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में युवक और उसके दोस्त ने पहले कई तरीके सोचे, लेकिन उनसे इस मुसीबत का कोई हल नहीं निकला। आखिर में उनके दिमाग में एक ऐसा शानदार आइडिया आया, जिससे पूरे सोशल मीडिया पर ही तहलका मच गया।
ये भी पढ़ें: ऊंचे बिजली के तारों में फंसा पक्षी, क्रेन से लटकते शख्स ने जान की बाजी लगाकर बचाई बेजुबान की जान
आइडिया कर गया काम
दरअसल, दोनों दोस्तों ने अपना दिमाग लगाया और Blinkit से कुछ छोटा-मोटा ऑर्डर किया, ताकि डिलीवरी बॉय आए और उससे वे मदद मांग सके। जैसे ही डिलीवरी बॉय युवक के घर पर ऑर्डर लेकर पहुंचता है, युवक उसे पूरी स्थिति को गंभीरता से समझाता है। फिर वह युवक उससे दरवाजे को खोलने को कहता है। लड़कों की परेशानी को जानने के बाद डिलीवरी बॉय तुरंत उनकी मदद को तैयार हो गया और उसने बालकनी का दरवाजा खोल दिया।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिहिर गहुकर नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @mihteeor से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "Blinkit अब सिर्फ सामान नहीं, समस्याओं का भी समाधान दे रहा है।" दूसरे ने लिखा, "यह सिर्फ पुणे में ही हो सकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
