Pune based cake artist creates a 200 kg cake: कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान करने का काम करते हैं और ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला कारनामा किया है महाराष्ट्र के पुणे की एक केक कलाकार ने। उसने 200 किलोग्राम भार वाला केक आइसिंग सरंचना के साथ बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह केक महल के आकार का है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्राची द्वारा केक से बनाए गए इस महल को बनाने के लिए वीगन रॉयल आइसिंग का उपयोग किया है।
Cake by Prachi Dhabal Deb
37 साल की पुणे की केक कलाकार प्राची धबल देब के इस केक को लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस केक की लंबाई 10 फीट 1 इंच है और ऊचाई 4 फीट 7 इंच है। इसकी चौड़ाई 3 फीट 8 इंच है। इस केक को खासतौर पर अत्याधुनिक और रंगीन आइसिंग संरचना से सजाया है। यह केक कला का एक अद्वितीय उदाहरण है, जो देखने वालों को चकित और हैरान कर रहा है।
केक कलाकार प्राची धबल देब का कहना है कि उन्हें केक बनाने का शौक है और वह इस क्षेत्र में कुछ नया करना चाहती हैं। प्राची धबल देव इससे पहले भी अनोखे केक बनाकर चर्चा में आई हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें केक गर्ल ऑफ इंडिया के नाम से सम्मान देते हैं।
अपने इस केक डिजाइन के बारे में मीडिया से बात करते हुए प्राची ने कहा कि यह उनके लिए बहुत विराट उपलब्धि है। पिछले साल मिलान कैथेड्रल के शाकाहारी रॉयल आइसिंग संस्करण में 3 इंच लंबा गजेबो बनाने से लेकर, भारतीय वास्तुकला-प्रेरित 200 किलो के पैलेसनुमा केक बनाने तक, प्राची ने अपनी कलाकारी के उत्कृष्ट उदाहरण पेश किए हैं।
