आजादी का जश्न या 'केक छीनने' का मुकाबला, पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर कटे केक पर टूटी भीड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बड़ा हरा-सफेद 'आजादी केक' काटा जाता है, लेकिन औपचारिक कटिंग खत्म होने से पहले ही वहां मौजूद भीड़ केक पर टूट पड़ती है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं जो या तो हमें हैरान कर देते हैं या फिर पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक ताजा और बेहद मजेदार नजारा देखने को मिला पड़ोसी देश पाकिस्तान से, जहां 14 अगस्त यानी उनके स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न की तैयारियां तो बड़े जोर-शोर से की गई थीं, लेकिन इसका अंजाम कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद आयोजकों को भी नहीं रही होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed