VIDEO: कितने फुर्तीले होते हैं राष्ट्रपति पुतिन के बॉडीगॉर्ड, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 21, 2024, 05:26 PM IST

Trending Video Today: वायरल वीडियो में सेना की वर्दी पहने शख्स की फुर्ती देखने लायक होती है। पुतिन का बॉडीगार्ड बताए जा रहे शख्स की फुर्ती सचमुच किसी की भी होश उड़ा देगी।

Trending Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। बताया गया कि वीडियो में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बॉडीगार्ड नजर आता है। इसमें उसकी फुर्ती और जवाबी कार्रवाई देखने लायक होती है। वीडियो में बॉडीगार्ड इतनी फुर्ती से फायर करता है कि कुछ भी नजर नहीं आता है। वीडियो में देखेंगे कि बॉडीगार्ड करीब चार टार्गेट डमी के बीच में बड़ी सावधानी से पड़ा है।

Viral Video

फुर्ती के मामले में ये वीडियो किसी के भी होश उड़ा देगा। (Photo/Twitter)

होश उड़ा देगी फुर्ती

इसमें आगे देखेंगे कि बॉडीगार्ड गोली की रफ्तार से बंदूक निकालता है को सेकंडभर से पहले चारों डमी पर फायर करता है। इसके बाद भी वो पलक झपकने से पहले चारों दिशाओं में देख लेता है। वायरल हो रहे 28 सेकंड के वीडियो में आगे देखेंगे कि इसमें बॉडीगार्ड फायर करने के बाद दोबारा एक्शन मोड में आ जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सचमुच किसी के भी होश उड़ा देगा।

End of Feed