वायरल न्यूज़

Eye Test: तस्वीर में कहीं रखी है एक घंटी, खोजने में दिमाग की नसें मुरझा जाएंगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 21, 2024, 08:46 AM IST

Eye Test: वायरल तस्वीर एक रेस्टोरेंट से जुड़ी हुई है जिसमें बच्चे काउंटर पर खड़े हैं। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह पर घंटी भी छिपी हुई है, जिसे खोजकर दिखाना है।

Image

वायरल तस्वीर से आपको एक घंटी को ढूंढकर दिखाना होगा। (Photo/Twitter)

Eye Test: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब नजारों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो दिमाग घुमा देते हैं। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ा कंटेंट भी खूब शेयर किया जाता है। इनमें ऐसे ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

तस्वीर में छिपी है घंटी

वायरल तस्वीर एक रेस्टोरेंट से जुड़ी मालूम होती है। इसमें काउंटर पर एक महिला है और दूसरी तरफ बच्चे खरीदारी के लिए खड़े हैं। पहली नजर में तस्वीर देखने में बेहद सामान्य सी नजर आती है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह घंटी भी रखी हुई है। मगर घंटी ऐसी जगह रखी है जिसे खोजने में दिमाग की नसें मुरझा जाएंगी। अगर खुद को नजरों का किंग समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। बताइए तस्वीर में घंटी कहां पर है।

दस सेकंड का चैलेंज

अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस घंटी को ढूंढकर दिखा दिया तो बेहद बड़ी बात होगी। अगर एक मिनट में भी जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लेंगे। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा। दरअसल घंटी महिला का बाजू में छिपी है।

यहां देखिए जवाब

viral picture

गोल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना घंटी ऐसी जगह छिपी हुई थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article