Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया में पत्नी-पति और उसकी प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पत्नी ने अपने पति को होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला उस समय सामने आया जब पत्नी को अपने पति पर शक हुआ। इसके बाद उसने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंचकर पति को सबक सिखाने का फैसला किया। बताया गया कि पति होटल में अपनी प्रेमिका के साश जश्न मनाने पहुंचा था।
होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति। (Photo/Twitter)
प्रेमिका के साथ होटल में था पति
यहां कमरे को फूलों से सजाया गया था। केक और वाइन का भी पूरा इंतजाम था। दोनों मस्ती के मूड में थे, तभी अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई। पति ने जैसे ही दरवाजा खोला पत्नी सामने खड़ी थी। इधर पत्नी को सामने खड़ा देखकर पति के होश उड़ गए, उसे समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। अब इसके बाद जो कुछ हुआ सब कैमरे में कैद हैं। इसमें देखेंगे कि पति बार-बार पत्नी से गुहार लगाता है कि उसकी प्रेमिको जाने दिया जाए।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मगर पति की बेवफाई देखकर पत्नी अब कहां कुछ सुनने वाली थी। वो पति की बेवफाई देख उसे मर जाने तक की सलाह देती है। पत्नी सवाल पूछती है कि उसका काम यही था। मालूम हो कि फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करता है। वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
