Viral Video: जंगल का राजा सामने था, फिर भी नहीं डरा बैल! आगे जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को आप भी देखिए, वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

आमतौर पर शेर को जंगल का सबसे ताकतवर शिकारी माना जाता है। चूंकि जंगल में ताकत के ही दम पर राज किया जा सकता है कि इसलिए शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है। उसके सामने बड़े-बड़े जानवर भी डर जाते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के राजा शेर के सामने एक शक्तिशाली बैल ने झुकने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी हिम्मत देखिए कि उस बैल ने शेर को वहां से भागने पर भी मजबूर कर दिया।

Gir Lion vs Bull Viral Video

जब शेर से भिड़ गया ताकतवर बैल (Image Credit- AI Generated Image)

शेर के सामने भी नहीं झुका बैल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @MpKhunt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा गुजरात के गिर जंगल के आसपास का है। जहां रात के समय गिर जंगल से निकला एक शेर रिहायशी इलाके में घुस आता है और वह एक बैल के सामने आकर खड़ा हो जाता है। दोनों कुछ देर तक एक-दूसरे को देखते रहते हैं, लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस दौरान वह बैल उस शेर से बिल्कुल भी नहीं घबराता।

End of Feed