PM Modi Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में आजकल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब बातें हो रही हैं और वहां की जनता का एक वर्ग ऐसा है जो पीएम मोदी की नीतियों की तारीफ करता है, वहीं बुरा बताने वाले भी कम नहीं है, लेकिन फिलहाल पीएम मोदी के पाकिस्तान को लेकर एक पुराना वीडियो (PM Modi Old Video) सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो जो साल 2019 का है वो पाकिस्तान में Viral हो रहा है
इस वीडियो में नरेंद्र मोदी कहते दिख रहे हैं कि 'भाइयों-बहनों, हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया है', इस वीडियो को शेयर करते हुए विपक्षी नेता शहबाज सरकार पर हमलावर हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
इमरान खान की पार्टी के नेता आजम खान स्वाति ने पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो को ट्वीट किया है, उन्होंने साथ ही लिखा है कि 'देखिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के बारे में क्या कह रहे हैं, अगर थोड़ी भी इज्जत नहीं बची है तो कोई बात नहीं, पाकिस्तान को बचाने का एक ही उपाय इमरान खान को वापस लाना है'
#WATCH via ANI multimedia | Why Modi becomes ‘Talk of The Town’ in Pak? t.co/pfppaihIGm
— ANI (@ANI) Jan 16, 2023
2019 में बाड़मेर में पीएम मोदी का ये बयान
जो वीडियो पीएम मोदी का वायरल हो रहा है, वो उनके भाषण का एक हिस्सा है पीएम मोदी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान यह बात अपनी एक जनसभा में कही थी, जो राजस्थान के बाड़मेर में हुई थी।
पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को शेयर कर कही ये बात
वहीं पाकिस्तान के एक पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को शेयर कर इसे 2019 का बताया है, उन्होंने लिखा- 'पीटीआई वाले वीडियो को शेयर कर रहे हैं कि मोदी शहबाज शरीफ की सरकार को लेकर कह रहे हैं, लेकिन यह वीडियो 2019 का है और तब इमरान खान ही प्रधानमंत्री थे'
