ऐसे होती है मगरमच्छ के दांतों की सफाई, ‘डेंटिस्ट’ बनी इस चिड़िया का Video हुआ वायरल

क्या आपने कभी मगरमच्छों के दांतों की सफाई होते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो आज आप इस वायरल वीडियो में खुद देख लीजिए।

प्रकृति धरती पर संतुलन बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हैरान कर देने वाले नजारे दिखाती है। हाल में एक ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक छोटी सी चिड़िया बड़े से खतरनाक मगरमच्छ के मुंह के अंदर जाकर उसके दांत साफ करती नजर आ रही है।

plover bird cleaning crocodile teeth viral video

मगरमच्छ के दांतों को साफ करती चिड़िया (X/@Mothematiks)

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ के दांतों की सफाई करती दिखी यह छोटी सी चिड़िया

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ (Crocodile) आराम से अपना मुंह खोलकर बैठा है। उसी दौरान एक छोटी सी प्लोवर चिड़िया बिना किसी डर के उसके दांतों में चिपके मांस के टुकड़ों को अपने चोंच से निकालकर खाते दिख रही है। यहां सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान मगरमच्छ आराम से लेटकर बिल्कुल शांति से अपने दांतों को साफ करवा रहा है। वह उस चिड़िया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा।

End of Feed