पहले कुर्सी पर कूदा, फिर करने लगा डांस, कुर्सी बेचने के इस अनोखे डेमो का Video देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

कुर्सी की मजबूती दिखाने के लिए दुकानदार ने उस पर चढ़कर कूदना और डांस करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने के साथ-साथ हैरान भी हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक कुर्सी बेचने वाला अपनी प्लास्टिक की कुर्सी की मजबूती साबित करने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाता नजर आया कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

plastic chair seller dance viral video funny chair test

शख्स ने कुर्सी का लाइव टेस्ट करके दिखाया (X/@ItyagiSajid)

कुर्सी की मजबूती साबित करने के लिए दुकानदार ने लगा दिया पूरा जोर

वायरल वीडियो (Viral Video) में दुकानदार सबसे पहले प्लास्टिक की कुर्सी को हाथ से जोर-जोर से दबाकर और मारकर उसकी मजबूती दिखाता है। इसके बाद वह कुर्सी पर चढ़ जाता है और अपना पूरा वजन उस पर डाल देता है। लेकिन इसके बाद जो होता है, वह और भी मजेदार है। शख्स कुर्सी के ऊपर खड़े होकर कूदने लगता है। कुछ देर बाद वह उसी कुर्सी पर डांस भी शुरू कर देता है। वह अलग-अलग अंदाज में कुर्सी के ऊपर उछलता और नाचता दिखाई देता है। इस दौरान कुर्सी के पैर उसके वजन से थोड़ा मुड़ते और लचकते जरूर नजर आते हैं, लेकिन कुर्सी टूटती नहीं है।

End of Feed