दाएं हाथ में कुरान और बाएं हाथ में परमाणु बम उठाओ... पाकिस्तान कैसे होगा कर्ज मुक्त, इस कट्टर नेता ने बता दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 09:20 PM IST

कट्टरपंथी इस्लामवादी नेता साद रिजवी ने पाकिस्तानी सरकार से कहा है कि वह एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में परमाणु बम का सूटकेस लेकर दूसरे देशों में जाए और फिर दुनिया से मदद की भीख मांगने के बजाय पैसे की मांग करे। रिजवी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के प्रमुख हैं, जिस पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Pakistan: पाकिस्तान इस समय भारी कर्जे में डूबा है। आर्थिक संकट के कारण देश दिवालिया होने के कगार पर है। पाकिस्तान को उसके पुराने सहयोगी समेत कोई भी संस्था मदद के लिए तैयार होता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कई देशों से अपील कर चुके हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। इसी बीच एक कट्टरपंथी नेता ने परमाणु बम के जोर पर पैसे लेने की अपील की है।

pakistan parmanu bomb

पाकिस्तान में भारी आर्थिक संकट

क्या कहा नेता ने

कट्टरपंथी इस्लामवादी नेता साद रिजवी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पाकिस्तानी सरकार से कह रहे हैं कि वह एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में परमाणु बम का सूटकेस लेकर दूसरे देशों में जाए और फिर दुनिया से मदद की भीख मांगने के बजाय पैसे की मांग करे। रिजवी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के प्रमुख हैं, जिस पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था।

End of Feed