Viral Video: सड़क पर दौड़ रही थी पलटी हुई कार, पास से देखने पर नहीं हुआ आंखों पर यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 11, 2023, 06:24 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक पलटी हुई कार रोड पर चलती हुई दिखाई देगी। इसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा, लेकिन आपको समझ नहीं आएगा। आइए देखते हैं पूरा वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क पर चलती दिखी पलटी हुई कार
  • देख लोगों के उड़े होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Car Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) जितना शॉकिंग है, उतना ही मजेदार भी। दरअसल, इस वीडियो में सड़क पर चलती एक कार दिखाई देगी, जो किसी भी इंसान का दिमाग घुमा सकता है। शख्स के इस जुगाड़ को देखने के बाद आप चक्कर खा जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कार आपको दिखाई देगी, जो देखने में उल्टी लगेगी। ऐसे में पहली बार तो आपको देखने में ऐसा ही लगेगा कि सड़क पर पलटी हुई कार चल रही हो। लेकिन ऐसा नहीं है, जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि शख्स ने कार को डिजाइन ही कुछ ऐसे किया है, जिसे वह एक पलटी हुई कार लग रही है।

End of Feed