सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्मार्ट फोन को ईंट और पत्थर से कुचलकर उसे तोड़ रहे हैं। फोन को तोड़ने की क्या वजह रही यह साफ तौर पर पता नहीं चल पा रहा है लेकिन इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि गांव के लोग स्मार्ट फोन की लत से परेशान हो चुके थे, ऐसे में उन्होंने अपने मोबाइल फोन को ईंट और पत्थर से कुचलकर उन्हें तोड़ दिया। फोन तोड़ने की असली वजह क्या थी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर फिलहाल यह वीडियो इस कैप्शन के साथ धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।
मोबाइल फोन तोड़ते लोग (X/@PRMundru)
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में गांव के लोग मोबाइल फोन को ईंट और पत्थरों से मारकर तोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल साइट एक्स पर @PRMundru नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि गांव के लोगों का मानना था कि स्मार्ट फोन एक नशा टाइप का है, जिसकी लत लग रही है। ऐसे में गांव के सभी लोगों ने मिलकर अपने-अपने स्मार्ट फोन को तोड़ डाला। अब गांव के लोगों का कहना है कि वे स्मार्ट फोन अब नहीं रखेंगे और इसके बदले अब वे फिर से कीपैड फोन का ही इस्तेमाल करेंगे।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
गांव के लोगों ने पत्थर से कुचलकर तोड़ा फोन
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक जगह पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रखी है और गांव के लोग अपने मोबाइल फोन को ईंट और पत्थरों से कुचल-कुचलकर उसे तोड़ रहे हैं। जमीन पर टूटे स्मार्ट फोन का ढेर लगा दिख रहा है। जिनमें से धुआं निकलते हुए दिख रहा है।वीडियो पर लोगों ने कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जहां लोगों की प्रतिक्रिया मिलीजुली नजर आई। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन से निजात पाने का यह कोई सही तरीका नहीं है। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जिस स्मार्ट फोन से यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं उसे क्यों नहीं तोड़ा? दूसरे ने लिखा, "तोड़ने के बजाय बेच ही देते भाई, क्या फायदा हुआ इसका।" तीसरे ने लिखा, "तोड़ने की क्या जरूरत है, इंसान को त्याग और बलिदान अपने अंदर करना चाहिए, बाहर दिखावा करने से त्याग और बलिदान नहीं होगा।" एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बताया कि ये मेवात क्षेत्र के साइबर अपराधियों के मोबाइल हैं, जिन्हें ग्रामीण मिलकर तोड़ रहे हैं।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
