ट्रेन के पार्सल कोच में ऑटो घुसाते दिखे लोग, Viral Video देख सोच में पड़े सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों को एक ट्रेन के पार्सल कोच में ऑटो लोड करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में एक ऑटो को ट्रेन के SLR या पार्सल कोच में लोड करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में RTO की कार्रवाई और मराठी सीखने के दबाव से परेशान होकर ऑटो ड्राइवर राज्य छोड़कर उत्तर प्रदेश और बिहार वापस जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

People seen loading an auto rickshaw into a trains parcel coach viral video

ट्रेन के पार्सल कोच में कुछ लोगों को ऑटो लादते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Instagram/@hasleyoriginals)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऑटो ड्राइवरों के पलायन का दावा

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक ऑटो को कुछ लोग ट्रेन में चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसे आधार बनाकर यह दावा किया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर महाराष्ट्र छोड़कर अपने राज्यों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, सिर्फ इस वीडियो को देखकर यह कहना संभव नहीं है कि ऑटो का मालिक या ड्राइवर महाराष्ट्र छोड़कर जा रहा था। दरअसल, रेलवे की पार्सल सेवाओं के जरिए अलग-अलग तरह के वाहन और सामान एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाते हैं इसलिए किसी ऑटो को ट्रेन के पार्सल कोच में लोड किया जाना अपने आप में इस बात का सबूत नहीं है कि उसका मालिक राज्य छोड़कर जा रहा है। इस खास ऑटो को ट्रेन से क्यों भेजा जा रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी वीडियो से नहीं मिलती।

End of Feed