VIDEO: मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर आप हैरान भी होंगे और थोड़ा मुस्कुराएंगे भी। देवास बायपास पर पाम ऑयल से भरा एक भारी-भरकम टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की तो खबर नहीं है, लेकिन इसके बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
तेल लूटने की मची होड़
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण टैंकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें भरा करीब 39 टन पाम ऑयल सड़क किनारे बने गड्ढों और नालियों में बहने लगा। जैसे ही यह खबर आसपास के इलाकों में फैली, लोगों में मुफ्त का तेल लूटने की होड़ सी मच गई। देखते ही देखते पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की भीड़ डिब्बे, बाल्टियां, टिन और बड़े बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे गड्ढों में जमा हुए पाम ऑयल को लोग बाल्टियों से भर-भरकर अपने घरों की ओर ले जाते नजर आए। इस नजारे को जिसने भी देखा, वह देखता रह गया। सोशल मीडिया पर अब इस घटना के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। देखें वीडियो...
तेल लूटने की मची होड़
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक थाना देवास के टीआई पवन बागड़ी ने इस पूरे घटनाक्रम पर बयान देते हुए स्थिति से अवगत कराया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाने का प्रयास किया, ताकि किसी तरह की बड़ी ट्रैफिक बाधा या दुर्घटना से बचा जा सके। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
