Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कट आउट (PM Modi Cut Out) लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
पीएम का कट आउट लेकर भागने लगे लोग
ये भी पढ़ें - OMG: क्या सच में साइकिल के लिए भी बनवाना पड़ता था लाइसेंस? इतनी देनी पड़ती थी फीस, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले स्थित मल्लावां पहुंचे थे। जहां उन्होंने देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। आज से इस एक्सप्रेस वे को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया। इस एक्सप्रेस वे के शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। वहीं, पीएम के जाने बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया का माहौल गरमा दिया। बताया जा रहा है कि सभा स्थल पर पीएम मोदी के जो कट आउट लगे थे लोग उसे ही लूट कर जाने लगे। देखें वीडियो...
पीएम के कट आउट लूटने की होड़
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लोग पीएम का कट आउट लेकर जा रहे हैं। कट आउट लूटने वालों की भीड़ देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोग तो इस नजारे को देखकर चौंक गए। जबकि, कईयों को यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है? जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जब इस तरह की लूट मची हो। इससे पहले भी फरवरी 2024 में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक कार्यक्रम के बाद प्रशंसकों के बीच उनके कटआउट को घर ले जाने की होड़ मच गई। वहीं, दिसंबर 2025 में लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आदमकद कटआउट और सजावटी गमले ले जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
