SRK और John Abraham का दोस्तानाः जब मंच पर सबके सामने आए किंग खान और यूं कर लिया किस, देखें VIDEO

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2023, 09:53 PM IST

Shah Rukh Khan John Abraham Kiss Video: शाहरुख ने कहा- मैंने दीपिका को कई दफा किस किया है और यह पहला मौका था जब मैंने जॉन को चुम्मा दिया और यह अपने आप में अलग था।

Shah Rukh Khan John Abraham Kiss Video: बॉलीवुड में माचो इमेज वाले एक्टर जॉन अब्राहम को आपने अभिषेक बच्चन के साथ दोस्ताना में देखा होगा, मगर सोमवार (30 जनवरी, 2023) को इंडस्ट्री में किंग खान नाम से मशहूर सुपर स्टार शाहरुख खान उनके साथ कुछ ज्यादा ही दोस्ताना अंदाज में नजर आए। पठान ने मंच पर सबके सामने ही अपने ब्रोमांस को जाहिर कर दिया और जॉन को जाकर किस कर लिया। पठान फेम एक्टर ने यह किस उनके गाल पर लिया था और इस दौरान जॉन भी उत्साहित हो उठे थे।

shah rukh khan john abraham kiss

मंच पर सबके सामने जॉन अब्राहम को किस करते हुए शाहरुख खान। (स्क्रीनग्रैबः ANI)

दरअसल, यह पूरा वाकया सोमवार (30 जनवरी, 2023) का है। दोनों एक्टर्स इस दौरान फिल्म पठान के सक्सेस इवेंट में मौजूद थे। हुआ यूं कि जिम का किरदार (निगेटिव रोल) निभाने वाले जॉन अपना अनुभव साझा कर रहे थे और कह रहे थे, "जिम बेहद मस्त है।" इस बीच, एसआरके अपनी कुर्सी छोड़ उनकी तरफ बढ़े और उनके गाल पर आकर किस करने लगे। किंग खान ने इस किस को लेकर बताया- मैंने दीपिका को कई दफा किस किया है और यह पहला मौका था जब मैंने जॉन को चुम्मा दिया और यह अपने आप में अलग था।

End of Feed
Latest News

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत