खाली देखा तो ट्रेन के इंजन में जा बैठे यात्री, देखकर ड्राइवर को भी लगा सदमा, देखेंगे वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 15, 2025, 04:03 PM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे जब यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिली तो ट्रेन के इंजन में बने केबिन में ही चढ़ना शुरू हो गए। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारे देखकर हंसी रोकना ही मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो भारतीय ट्रेन और यात्रियों से जुड़ा है। मगर इसमें ऐसा कुछ कैमरे में कैद हुआ है जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा।

ट्रेन के इंजन में चढ़ गए यात्री

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि ट्रेन का हर डिब्बा यात्रियों खचाखच भर चुका है। कहीं पैर रखने की जगह नहीं बची है। मगर यात्री अभी भी प्लेटफॉर्म से ट्रेन में सवार होने की कोशिश में जुटे हैं। मगर इसी बीच एक यात्री ने ऐसा दिमाग लगाया जिसे खुद लोको पायलट यानी ट्रेन के डाइवर का भी दिमाग चकरा गया।

End of Feed