Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा खौफनाक (Shocking Video) और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं। मामला बर्मिंघम एयरपोर्ट का है, जहां जेट2 एयरलाइंस का एक विमान जब आसमान से नीचे उतर रहा था, तभी कुदरत ने कुछ ऐसा खेल दिखाया कि पायलट के भी हाथ-पाउं फूल गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे अब तक की सबसे डरावनी लैंडिंग में से एक बता रहे हैं।
रनवे पर दिखा खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- @Stone_808)
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आसमान में शांति के साथ उड़ रहा जेट2 का विमान जैसे ही बर्मिंघम एयरपोर्ट के रनवे पर पहिए टिकाने की कोशिश करता है, तभी बाहर चल रही भयंकर और तूफानी हवाएं उसपर हावी हो जाती है। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक अपने तय रास्ते यानी सेंटर लाइन से भटक जाता है और रनवे के किनारे की तरफ फिसलने लगता है। वीडियो में नजर आता है कि विमान के टायरों से तेज घर्षण के कारण धुआं निकलता है और विमान अनियंत्रित होकर घास वाले हिस्से की ओर मुड़ने लगता है। इस दौरान बैकग्राउंड में लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें साफ सुनाई देती हैं, जो इस मंजर की खौफनाक सच्चाई को बयां करती हैं। हालांकि, इस जानलेवा स्थिति के बावजूद गनीमत यह रही कि पायलट ने अपनी गजब की प्रेजेंस ऑफ माइंड का परिचय दिया और विमान को पूरी तरह पलटने या किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा लिया। विमान को किसी तरह काबू में किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान में जान आई। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद हुआ हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। हो सकता है कई लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे होंगे। एक्स पर इस हाहाकारी वीडियो को Stone_808 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई इसे 'जिंदगी का आखिरी सफर' बता रहा है, तो कोई पायलट के जिगर की दाद दे रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
