Metro Ka Video: सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई ऐसे वीडियो देखे गए, जिन्होंने अश्लीलता की हद पार कर दीं। इनमें कपल खुलेआम एक-दूसरे को किस करते नजर आए। कई वीडियो में दो पक्षों में इतनी बुरी तरह लड़ाई हुई कि देखकर दिमाग चकरा जाए। कई बार सीट को लेकर ही यात्री आपस में भिड़ गए। चौंक जाएंगे कि एक बार यात्री को मेट्रो कोच में पेशाब करने की कोशिश करते हुए देखा गया।
मेट्रो कोच में पेशाब करने लगा शख्स। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
पेशाब करने लगा यात्री
हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में एक यात्री सचमुच मेट्रो में पेशाब करता हुआ नजर आया है। वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि यात्री सीट पर लेटा हुआ है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि यात्री ने तभी मेट्रो के फर्श पर पेशाब कर दिया। इधर मेट्रो कोच में अन्य यात्रियों ने जब शख्स की ऐसी हरकत देखी तो तुरंत खुद को उससे दूर कर लिया।
यहां देखिए वीडियो
न्यूयॉर्क मेट्रो से जुड़ा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो अमेरिका में न्यूयॉर्क मेट्रो से जुड़ा बताया गया है। दावा किया गया कि नशे में यात्री मेट्रो कोच में पहुंचा और सीधे लेट गया। थोड़ी ही देर में यात्री ने वहीं पेशाब कर दिया। मेट्रो पेशाब करते हुए यात्री का ये हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gieddeee नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
