पाकिस्तानी एयरलाइंस ने शेयर किया ऐसा विज्ञापन, देखकर बोले लोग- कोई एफिल टॉवर को बचा लो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 12, 2025, 03:31 PM IST

Viral News Today: यूरोप की उड़ान भरने की अनुमति मिलने के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस ने अपने एक्स हैंडल से एक ग्राफिक शेयर किया, जिसे शेयर करते ही कंपनी ट्रोल होना शुरू हो गई।

Viral News Today: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी की हालत पहले ही खस्ता है। हालत ये हो गई उसके आधे से ज्यादा सरकारी विमान खड़े-खड़े बेकार हो चुके। हाल में आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया पाकिस्तान पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के 34 में से 17 विमान उड़ान भरने लायक नहीं रहे। कंपनी को विमानों के सेवा में रहने लायक पुर्जे ही नहीं मिल रहे। हालात ये हो गई कि पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पर कई देशों में बैन लगा दिया।

Pakistan

पाकिस्तानी एयरलाइंस का ग्राफिक जिसे शेयर करते हुए नेटिजन्स इसपर कमेंट करने लगे। (Photo/X.com)

चार साल बाद हटा बैन

बताया गया कि पाकिस्तान इंटरनेटशन एयरलाइंस पर साल 2020 में यूरोपीय संघ, यूके और अमेरिका जैसे देशों में उड़ान भरने पर बैन लगा दिया। हालांकि हाल में बैन हटा तो पाकिस्तानी एयरलाइंस का खुशी से ठिकाना नहीं रहा। इसी खुशी में PIA के एक्स हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई। इसमें बताया गया कि PIA ने यूरोप के लिए उड़ान फिर से शुरू कर दी है। मगर इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते ही कंपनी सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगा।

End of Feed