Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर तुर्किश आइसक्रीम बेचने वालों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। इन वीडियो में आपने देखा होगा कि वह आइसक्रीम देते समय अपने कस्टमर के साथ खूब प्रैंक करते हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग कस्टमर और दुकानदार के बीच मजेदार खींचतान देखकर जमकर ठहाका लगाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो सामने आया है। जो तुर्किश आइसक्रीम वाले के पास आइसक्रीम लेने पहुंचा है।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब तुर्किश आइसक्रीम वाला बच्चे के साथ प्रैंक करने की कोशिश करता है तो बच्चा भड़क जाता है। इसके बाद वह जो करता है, वह लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा अप्रत्याशित था। आप देख सकते हैं कि दुकानदार बच्चे को आइसक्रीम के लिए ललचाता है। वह बच्चे को चैलेंज करता है कि अगर आइसक्रीम ले सको तो ले लो। इसके बाद बच्चा भड़क जाता है और वह दुकानदार पर पिस्तौल तान देता है। देखें शॉकिंग वीडियो-
आप देख पाएंगे दुकानदार जैसे ही बच्चे को आइसक्रीम की खाली कोन पकड़ाता है, बच्चा अगले ही पल अपने दूसरे हाथ में पकड़ी बंदूक उस पर तान देता है। हालांकि बच्चे के पास कोई असली वाली बंदूक नहीं बल्कि खिलौने वाली बंदूक होती है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए हैं। कई यूजर्स तो बच्चे को छोटा डॉन कहकर बुला रहे हैं। वायरल वीडियो को Naughty Foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
