Viral Video: पापा की एक और परी ने मचाया धमाल, करतब देखकर बड़े-बड़े स्टंटमैन घबरा जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 11, 2023, 05:21 PM IST

Papa Ki Pari Video: सोशल मीडिया पर 'पापा की परी' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पापा की परी का मजेदार वीडियो
  • बाइक पर चढ़ा दी कार
  • नजारा देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के

Papi Ki Pari Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में पापा की परी का एक और झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए सकते में आ जाएंगे।

Papa ki Pari Video

एक और पापा की परी ने मचाया धमाल

इन दिनों 'पापा की परियों' का काफी जलवा है। सोशल मीडिया पर एक से एक से मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं, जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। कई बार तो उनका ऐसा मजाका उड़ाया जाता है, जिसे माहौल गुलजार हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें पापा की परी ने जबरदस्त धमाल मचाया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक लाइन से कई बाइक पार्किंग में खड़ी है। अचानक पापा की परी कार चलाते हुए आती है और सभी बाइक को रौंदते हुए कार लेकर ऊपर पहुंच जाती है। ऐसा लग रहा है जैसे जानबूझकर कार को बाइक के ऊपर पार्क किया गया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है।

End of Feed