Viral Video: सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अक्सर बच्चे अपने क्यूट से व्यवहार के कारण इंटरनेट यूजर्स के बीच में फेमस हो जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने पापा को डांटती हुई नजर आती है। उसका ये डांटने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
पिता और मासूम बच्ची का वीडियो वायरल (Instagram/@inayat_nayu)
यह भी पढ़ें: नल की हाइट बच्चे की हाइट से थी बड़ी, फिर लगाया ऐसा जुगाड़; अब इंटरनेट पर Video ने मचाया तहलका
बच्ची द्वारा बाप को डांटने का कारण दिलचस्प
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटी सी मासूम सी दिखने वाली परी अपने पिता को डांटती हुई दिखाई देती है। बच्ची द्वारा बाप को डांटने का कारण भी दिलचस्प है। दरअसल इस क्यूट सी बच्ची को पास में बैठी मां शिकायत करती है कि उसके पापा उसकी मम्मी को मार रहे हैं। यह बात सुनकर बच्ची अपने पापा को उंगली दिखाते हुए कहती है कि पापा, मम्मी को मारना नहीं। जिसके बाद शख्स बच्ची को छेड़ने के लिए उसकी मां को यानि अपनी पत्नी को यूंहीं मारने की एक्टिंग करते हैं।
बच्ची पिता के गाल पर अपने नाजुक हाथों से जड़ती है थप्पड़
जिसके बाद इस बच्ची को लगता है उसके समझाने के बाद भी उसका बाप नहीं मान रहा है और उसकी मां को मार रहा है। फिर क्या था। बच्ची अपने पिता के गाल पर अपने नाजुक हाथों से एक थप्पड़ जड़ देती है। जिसके बाद उसके पिता और उसकी मां की हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को inayat_nayu नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है जबकि कईयों ने शेयर भी किया है। एक यूजर ने लिखा: बच्ची को ये ना सिखाएं की अपने पिताजी पर हाथ उठाए जाए।" दूसरे यूजर ने लिखा कि "मैं जितनी बार ये वीडियो देखती हूं। दिल नहीं भरता।" वहीं पर तीसरे यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा : क्यूट एंड सो स्वीट"
