Pankha Baba: कौन हैं हाथ से पंखा बंद कर देने वाले 'लड्डू मुत्‍या,' सोशल मीडिया पर क्‍यों कर रहे ट्रेंड

Who is Laddu Muthya: अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो लड्डू मुत्या की मृत्यु 1993 में हुई थी। इसके बाद लोग ने उनके नाम पर बागलकोट में मंदिर बनवाए, जहां उन्हें एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में पूजा जाता था।

Who is Laddu Muthya | Laddu Muthya History: इंस्टाग्राम पर इन दिनों आपने दिव्यांग बाबा का एक वीडियो देखा होगा। इस वीडियो में कुर्सी पर बैठे एक शख्‍स को लोग ऊपर उठाते हैं और वह अपने नंगे हाथों से सीलिंग फैन को बंद करते हुए दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में 'लड्डू मुत्‍या' गाना भी बजता सुनाई देता है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने न केवल इसे रीक्रिएट किया बल्कि लट्टू मुत्‍या गाने पर डांस भी किया। मगर क्‍या आपने सोचा है कि, आखिर इंस्टाग्राम रील्स में दिखने वाले ये बाबा कौन हैं?

पंखा बाबा नाम से फेमस लड्डू  मुत्‍या।

वायरल वीडियो के बारे में

वायरल हो रहे इन पंखा बाबा को जानने से पहले बता दें कि, वीडियो में लोगों का एक समूह बाबा को उठाता है। जो कुर्सी पर बैठे हैं, जिससे वे छत के पंखे तक पहुंच जाते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वे पंखे को कई बार छूते हैं और अंत में उसे रोक कर देते हैं। मान्‍यता है कि, ऐसा करके वे अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं जिन्होंने ऐसा करने में उनकी मदद की और उनके माथे पर धूल लगाई। जैसे ही भक्त उन्हें वापस जमीन पर ले जाते हैं, छत का पंखा फिर से तेज़ गति से घूमने लगता है। इस दौरान, बैकग्राउंड में उन्हें समर्पित एक गाना बिना रुके बजता रहता है।

End of Feed