वायरल न्यूज़

EYE TEST: दिमाग खुजाने पर मजबूर हो जाएंगे आज, मगर छिपा हुआ 1998 नहीं मिलेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 17, 2024, 12:25 PM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप अपने दिमाग को परखना चाहते हैं तो एक बेहद ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में हर जगह 1993 लिखा हुआ है और आपको इसमें से 1998 को खोजना दिखाना है।

Image

इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • 1993 की भीड़ में छिपा है 1998
  • खोज लिया तो मान लेंगे जीनियस

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी में कुछ ही लोग होते हैं जिनकी नजर बाज सी तेज हैं। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीजों को आसानी से खोज लेते हैं। अगर रहस्यों को सुलझाना हो तब भी इनका दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। नजर इतनी तेज होती है कि तस्वीरों में छिपे अंतर को भी तुरंत भांप लेते हैं। मगर क्या आपमें ये काबिलयत है? क्या आप जानते हैं कि आपकी नजर और दिमाग आखिर कितने तेज हैं। आज आपके दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेने वाली एक बेहद ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर इतनी जबरदस्त है कि इसे हल करने में आनंद भी खूब आने वाला है। मगर मुश्किल भी इतनी ही कि दिमाग खुजाने पर मजबूर हो जाएंगे।

9 सेकंड का चैलेंज

वायरल हो रही तस्वीर गणित के अंकों से जुड़ी है। इसमें हर जगह पर 1993 लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 1998 भी लिखा हुआ है। आपको आज उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि इससे पहले चैलेंज को पूरा करने की कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपा हुआ नंबर खोजने में सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने खोज लिया तो जीनियस कहलाएंगे।

क्या आपने उस छिपे हुए नंबर को खोज लिया है। या फिर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं। अगर जवाब हां है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। तस्वीर में 1998 में कहां छिपा है, इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में गणित का 1998 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article