Video: गोलगप्पे वाले ने तो हद ही कर दी, चलती ट्रेन के अंदर लगा दिया स्टॉल, लोग बोले- धंधा रुकना नहीं चाहिए

Viral Video: पहली नजर में आपको लगेगा कि वीडियो किसी चौराहे का है, हालांकि जब आप ध्यान से देखेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का है। आप देख सकते हैं कि पानीपूरी वाले ने चलती ट्रेन में ही अपना स्टॉल लगा लिया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इसमें से कुछ वीडियो जहां लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है, वहीं कुछ वीडियो लोगों को कोई न कोई आइडिया देकर जाता है। इसी क्रम में जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप एक बार के लिए अपने माथे पर हाथ रख लेंगे। दरअसल, यह वीडियो एक पानीपूरी वाले से जुड़ा है।

End of Feed