Viral Video: दुश्मनी से ऊपर सम्मान! पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के अफसर को किया सलाम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉर्डर एरिया पर पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना के एक अधिकारी को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में एक ऐसा पल दिखाई देता है, जिसे कई लोग सैन्य परंपरा और आपसी सम्मान की मिसाल बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना के एक अधिकारी को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

pakistani soldier salute indian army officer viral video

पाकिस्तानी सैनिक ने भारतीय अधिकारी को किया सलाम (Instagram/@nagarpalika.memes_)

सीमा के उस पार से मिला सम्मान

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सरहद पर भले ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति रहती हो, लेकिन सैनिकों के बीच सम्मान और सैन्य शिष्टाचार भी अपनी जगह महत्वपूर्ण होता है।

End of Feed